भारत में पर्यटन
नमस्ते, शस्त्रियकाल, वणक्कम, नमस्कार, नोमोशकार, खम्मा घणी सा ....जी हाँ कुछ ऐसा ही है भारत का नज़ारा जहां विभिन्न भाषाओं में एक ही बात को कहा जाता है इन सभी बातों का एक ही मतलब होता है कि आपका भारत में स्वागत है। किसी के सम्मान में इन शब्दों का उच्चारण किया जाता है। भारत एक विविधताओं का देश है। यह एक बहुसांस्कृतिक, बहुसंख्यिक और बहुभाषी संरचनाओं का राष्ट्र है। भारत की संस्कृति, सभ्यता, विरासत यहां के त्यौहार, व्रत एवं उपासना, उत्सव तथा मेले, यहां के व्यंजन, यहां के लोग, यहां की बोली, यहां की भाषा, यहां के राज्य, यहां के शहर भिन्न-भिन्न होते हुए भी एक हैं जो भारत को ना सिर्फ पहचान दिलाते हैं बल्कि दुनिया के सामने उसे सबसे खास बनाते हैं। विश्व के मानचित्र में भारत भौगलिक एवं आर्थिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण देश के रुप में जाना जाता है। 29 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से युक्त भारत अपनी राजधानी दिल्ली के साथ विश्व मानचित्र में अपनी खास जगह बनाए हुए स्थित है।
भारत ना केवल एक राष्ट्र है बल्कि यह कई संस्कृतियों एवं सभ्यताओं को लिए वो पेड़ है जिसकी अनेकों शाखाएं है जिनपर रंगबिरंगे त्यौहारों के पुष्प खिले हैं। मीठे फलों के समान यहां की विभिन्न बोलियां लदी पड़ी हैं। जिसकी जड़ो में गहरा इतिहास और परंपराएं निहित है। जिसके पत्तों में विभिन्न संस्कृतियां और परिवेश छिपे है। भारत एक ऐसा देश है जहां कदम कदम पर हवाएं अपना रुख बदल लेती हैं। कहीं ठंड हैं तो कहीं गर्मी, कहां बरसात है, तो कहीं वंसत यहां के हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान, अपना एक अलग इतिहास है। यहां हर चार कदम पर एक अलग भाषा, एक अलग बोली सुनने को मिलती है। यहां की चारों दिशाओं में अलग-अलग राज्य, अलग संस्कृतियां, उत्सव एवं परिवेश देखने को मिलता है। उत्तर में कश्मीर की जहां ठंडी हवाएं है वहीं पजांब के नृत्य और खाने की महक, उतरांखड, हिमाचल प्रदेश में तीर्थ स्थल शांति देते हैं देश की राजधानी दिल्ली में उमंग मिलती है। पूर्व में बिहार का गौरवमयी इतिहास है तो कहीं बंगाल की मीठाई है। मध्य में मध्य प्रदेश की संस्कृति है तो महाराष्ट्र में सपनो की नगरी मुम्बई है। पश्चिम में गुजरात और राजस्थान का राजशाही इतिहास तो दक्षिण में केरल, तमिलनाड़ू जैसे तटीय प्रदेशों की शांति और खानपान है।
पर्यटन में रुचि रखने वालों के लिए भारत के लगभग सभी राज्यों एवं शहरो में बहुत कुछ हैं जो उसे बुहत खास बनाता है। भारत के प्रत्येक शहर में अपनी विशेषता,इतिहास, संस्कृति एवं सभ्यता विराजमान है। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का दम रखती है। एक विविध और विशाल देश भारत, कई आकर्षक यात्रा स्थलों का घर है। उत्तर भारत में बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत के समुद्री तटों तक, पश्चिम भारत के मरुस्थलों से लेकर पूर्वी भारत के गीतों तक यहां की संस्कृति की अदभुद छटा बिखरी हुई है। यहां आप वन्यजीव अभ्यारण्य और वास्तुशिल्प कला का आनंद उठा सकते हैं। प्राकृतिक स्थलों में विशाल वनस्पतियों और जीवों का पता लगाने के लिए आप यहां जा सकते हैं। उत्तर भारत में जहां आपको ठंडक का एहसास दिला पहाड़ मन मोह लेगें वहीं दक्षिण के समुद्र तट हरियाली से भरपूर आपको शांति का एहसास कराएगें। पूर्व की बोली तथा संस्कृति जहां आपको खुश कर देगी वहीं पश्चिम की सभ्यता आपको इतिहास से रुबरु कराएगी।
उच्च पर्वत, बहती नदियां और शानदार परिदृश्य ढूढंने के लिए भारत का उत्तरी क्षेत्र किसी से कम नहीं है। यहां के प्रसिद्ध पहाड़ी स्टेशन आपकी यात्रा को सुगम और सरल बनाएगें। पहाड़ों की यह यात्रा आपको एक अलग ही अनुभव कराएगी। देश के कुछ सबसे लोकप्रिय पहाड़ी स्टेशन श्रीनगर, लद्दाख, शिमला, कसौली, नैनीताल, मसूरी, लेह, ऊटी, दार्जिलिंग और शिलांग आदि हैं।
भारत के समुद्र तट के साथ फैले कई विदेशी समुद्र तटों का यह अद्भुद नज़ारा आपको भारत में ही मिलेगा। ये समुद्र तट वो गंतव्य हैं जो शानदार दृश्य और यादगार अनुभव प्रदान करते हैं। भारत के कुछ प्रमुख तटों में से एक मरीना बीच, अंजुना बीच, अंडमान द्वीप, कोवलाम बीच, डोना पाउला बीच, लक्षद्वीप इत्यादि भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले समुद्र तटों में से एक हैं। यह तट आपको सुकुन देने के साथ-साथ आपका मन मोह लेगें।
यही नहीं भारत की यात्रा में आपकी थकान को दूर कर आपके मन को शांति प्रदान करने वाले कई तीर्थ स्थल मौजूद है जो ना केवल आपके भीतर शांति का संचार करेंगे बल्कि आपकी धार्मिक भावना का भी विकास करेंगे। भारत दौरे के समय आपके पास देश की लंबाई और चौड़ाई में बिखरे हुए महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों पर जाने का एक शानदार अवसर होगा। अमरनाथ, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, वैष्णो देवी, तिरुपति बालाजी, काशी, प्रयाग जैसे कई धार्मिक स्थल है जो भक्तों को अपनी और आकर्षित करते हैं यह स्थल ना केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि रोमांचकारी दृष्टि से भी पर्यटकों के लिए बहुत उपयुक्त है यही कारण है कि दूर-दूर से भक्त, पर्यटक यहां भगवान के दर्शन करने आते हैं।
भारत में इसके अलावा, कई खूबसूरत ऐतिहासिक स्मारक हैं जो एक समृद्ध भारतीय सभ्यता की कहानी को दर्शाते हैं। भारत के हर स्थल के पीछे एक गहरा इतिहास और उसकी परंपराएं छिपी हुई है। भारत के इतिहास को प्रदर्शित करती हुई अजंता और अलोरा की गुफाएं, एलिफंटा की गुफाएं, सांची स्तूप, ताजमहल, आगरा किला, मैसूर पैलेस, कुतुबमिनार इत्यादि कई ऐसी ऐतिहासिक जगह हैं जो भारत का भावी इतिहास लिए स्थित है। आप भारत भ्रमण पर जाएं तो इन ऐतिहासिक जगहों पर जाना ना भूलें।
भारत में वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी बहुत कुछ खास है। यहां वन्यजीव प्रेमियों के लिए अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान हैं जहां वे प्रकृति मां के सबसे महानतम और सबसे सुंदर नाटकीय दृश्य को देखने के लिए जा सकते हैं। जहां एक से बढ़कर एक वन्य जीव-जंतु अपना करतब दिखाते हुए नजर आते हैं।
भारत का हर रुप अपने आप में निराला है। तो आइए आपको भारत के इस रंगमयी यात्रा पर ले चलते हैं।
भारत के शीर्ष गंतव्य
भारत संभवतः दुनिया का सबसे विविध राष्ट्र है, जिसके उत्तर में पर्वतराज हिमालय से दक्षिण में उष्णकटिबंधीय प्रायद्वीप तक फैली भौगोलिक सीमाएं हैं। वनस्पतियों और जीवों की विस्तृत विविधता के साथ, भारत अपने पर्यटकों को विविध संस्कृति, परिदृश्य, और असाधारण जीवन शैली की विविधता प्रदान करता है। वहीं दूसरी और गोवा और केरल के समुद्री तट पर्यटकों के स्नान करने और समुद्र किनारे लेट कर उसका आनंद लेने के लिए सबसे उपयुक्त स्थल है। साथ ही रोमांचकारी लोगों के लिए भी भारत मे बहुत कुछ है यहां हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ों पर ट्रेकिंग और लंबी पैदल यात्रा का विकल्प चुनना आपको एक रोमांचकारी अनुभव कराएगा। भारत में, कोई भी कभी भी विभिन्न धार्मिक स्थानों, तीर्थयात्राओं और विरासत स्थलों का दौरा कर सकता है साथ ही भारत को बहुत करीब से जान सकता है।
भारत अविश्वसनीय, अतुल्य विविधताओं की भूमि है। यहां उन्माद, जीवंत और अराजक है। भारत में सभी मौसमों में अपने पर्यटकों को पेश करने के लिए सबकुछ है। यहां उत्साह है, उमंग है, कला है, शौर और शांति है।
भारत के इन स्थानों पर अवश्य जाना चाहिएः-
भारत एक ऐसा देश है जहां आधुनिकता और पारंपरिक आकर्षण का शानदार सम्मेलन है। यह पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है क्योंकि यहां सुरम्य पहाड़ी स्टेशन, बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत घाटियां, वर्षावन, विशाल रेगिस्तान, रेतीले समुद्र तट, वन्यजीवन, ऐतिहासिक स्थलों एवं सांस्कृतिक परिवेश इत्यादि और बहुत भी कुछ है। अंतहीन पर्यटन स्थलों के भ्रमण विकल्पों के साथ, भारत में खोजने के लिए बहुत कुछ है। जंगलों से लेकर शहरों के साथ तालमेल करने वाले नगर यहां स्थित है। भारत हर किसी के लिए कुछ ना कुछ प्रदान करता है। भारत के हर हिस्से में सुंदर आकर्षण स्थित है। यहां प्रकृति की अनुपम छंटा बिखरी हुई है। पर्यटक अपनी रुचियों और जरूरतों के अनुसार भारत में एक पर्यटक गंतव्य स्थल चुन सकते हैं। यहां बहुत से प्रसिद्ध स्थल मौजूद है जो पर्यटकों को कभी निराश नहीं करेंगे।
यदि आप इन जगहों पर नहीं जाना चाहते हैं तो भी आपके लिए भारत में बहुत कुछ खास है फिर चाहे वों राजस्थान का भूतिया भानगढ़ किला हो या जोरहाट में माजुली हो या स्विट्ज़रलैंड की सुंदरता के समान हिमाचल प्रदेश का मिनी स्विजरलैंड कहा जाने वाला खज्जियार हो या शहरी शोर-शराबे से दूर मन को शांति का अनुभव कराने की अरुणाचल प्रदेश की जगह जीरो वैली हो, जहां आप ग्रुप या अकेले जाना की योजना बना सकते हैं और यकीन मानिए यहां बिताए गए समय को आप कभी भूल नहीं पाएंगे। भारत में हर माहौल, हर रुचि के पर्यटकों के लिए बहुत कुछ खास है जो किसी भी पर्यटन प्रेमी को निराश नहीं करेगीं।
भारत के पर्यटन कार्यालयों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां
क्लिक करें
अन्य सबंधित लिंक के लिए यहां क्लिक करें