A part of Indiaonline network empowering local businesses

Editor's Choice:

Home about tourism भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

Share this on Facebook!

भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

Indiaonline
Close

Want more stories like this?

Like us on Facebook to get more!
Close

भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

जब भी बात कॉरर्पोरेट छुट्टियों की आती है तो सभी के मन में ख्याल आता है कि इन छुट्टियों का आनंद क्यों ना अपने परिवार के साथ लिया जाए। कॉरर्पोरेट अवकाश काम के बीच में कुछ पल परिवार के सात बिताने वाले अवकाश होते हैं। जो कभी भी किसी बड़े प्रोजेक्ट, कंपनी या क्लाइंट द्वारा आयोजित किए जाते हैं जहां आपको काम के साथ-साथ अपने परिवार के साथ मसय बिताना का भी मौका मिलता है। इन कॉरर्पोरेट मीटिंग में हमेशा परिवार के सदस्यों को शामिल किया जाता है। यह मीटिंग किसी भी शहर में आयोजित की जा सकती है। कॉरर्पोरेट अवकाश हमेशा जगह और माहौल देखकर आयोजित किए जाते हैं ताकि आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ अपने लिए भी समय निकला पाएं। आज के समय में जहां काम की व्यस्तता में समय निकाल पाना बहुत मुश्किल काम होता है वहीं कॉरर्पोरेट अवकाश एक ऐसा माध्यम जहां आप कुछ पल आराम से बिता सकते हैं। अपने परिवार को भी समय दे सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास ऐसे शहरों और स्थलो की जानकारी होना चाहिए जहां आप अपने कार्यों के साथ-साथ अपने और अपने परिवारवालों के लिए सही समय निकला सकें। इनके साथ कुछ पल बिता सकें। शॉपिंग, व्यंजन से लेकर पर्यटन के उद्देश्य से भी आपको ऐसे स्थलों के बारे में पता होना चाहिए जहां आपको यह सब उपलब्ध हो।

यदि आप कॉरर्पोरेट अवकाश पर जा रहे हैं जहां कुछ व्यावसायिक बैठकों को आयोजित करने की आवश्यकता है, तो आपको ऐसे स्थान को ढूंढना होगा जिसमें प्रोजेक्टर जैसे प्रावधानों के साथ एक सम्मेलन कक्ष हो। लेकिन इसके साथ ही, आपको यह सुनिश्चित करने की भी आवश्यकता है कि कर्मचारियों को उस जगह जाकर मज़ा आ जाए। आप एक ऐसा गंतव्य खोजना चाहते हैं जो उन्हें व्यवसायिक और पारिवारिक दोनों आनंद का अनुभव कराएं। जहां  धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हो, या नदी, ,समुद्री तटों की भव्यता हो। इसके लिए आपके पास समुद्र तट, पहाड़ी स्टेशन और विरासत स्थल एक आदर्श स्थान हैं। वैसे तो कॉरर्पोरेट अवकाश आप किसी बड़े शहर में भी आयोजित कर सकते हैं लेकिन कई ऐसी जगह भी है जिनके बारे में लोगों को कम पता है और वो स्थल आपके व्यसायिक और पारिवारिक दोनों कामों को एक बढ़िया स्थल प्रदान करती हैं। हम आपकों इस आर्टिकल के माध्यम से भारत के कुछ प्रमुख कॉरर्पोरेट अवकाशों के स्थल बताने जा रहे हैं जहां आपका कार्य भी हो जाएगा और आप घूम-फिर भी पाएगें।


राजस्थान में खिमसार


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

यदि आप राजस्थान जैसी जगह पर कॉरर्पोरेट अवकाश को बिताना चाहते हैं तो राजस्थान का खिमसर आपके लिए एक आदर्श जगह है। इस प्रसिद्ध जगह को इसके किलों के लिए जाना जाता है। यहां यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त समय नागौर उत्सव  के दौरान होगा, जो आम तौर पर जनवरी और फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है यह एक प्रकार का पशु मेला होता है जिसमें राजस्थान संस्कृति के विभिन्न रंग आपकों देखने को मिलते हैं। खिमसारह जयपुर से सिर्फ 280 किमी दूर स्थित है, इसलिए इस जगह तक पहुंचने में आपको कोई समस्य नहीं होगी। यहां आपको बहुत सारे शानदार होटल भी मिल जाएगें जो कई राजशाही और ऐतिहासिक भी है जहां आप अपने व्यवसायिक कार्य कर सकते हैं।  यहां आपके पास शहर की खोज करने और राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का विकल्प है। यह मुख्य शहरों से बहुत दूर नहीं है, इसलिए आप अच्छी तरह से शहर से जुड़े रहेगें। यहां के प्रमुख स्थलों में  खिमसर का किला प्रमुख है। यह किला नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 65 से 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह किला लगभग 500 वर्ष पुराना है। यह किला थार मरूस्थल के मध्य में स्थित है। इस किले का निर्माण ठाकुर करम सिंह जी ने सोलहवीं शताब्दी में करवाया था। खिमसर किला नागौर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। लेकिन कुछ समय बाद इस किले को हैरिटेज होटल में तब्दी ल कर दिया गया। इस होटल में सभी आधुनिक सुविधाएं पर्यटकों को प्रदान की जाती है। माना जाता है कि मुगल सम्राट औरंगजेब कभी-कभार इस जगह पर रहने के लिए आते थे। इसके साथ ही और भी कई जगह है जहां आप खाली समय में घूम सकते हैं।

खिमसर में कहां ठहरें

संपर्क विवरण:
पी.ओ. खिमसर, जिला- नागौर,
खिमसर, और राजस्थान
341,025
दूरभाष- + 91-11-46035500
टोल फ्री नंबर- 1-800-102-2333



उत्तर प्रदेश में आगरा


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

उत्तर प्रदेश की प्रेम और ताज नगरी आगरा अपने ताजमहल और इसकी अविश्वसनीय वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। आप यहां अपने कॉरर्पोरेट कार्यो के साथ साथ इस जगह की सैर भी कर सकते हैं। आगरा और कोटा के बीच की दूरी लगभग 445 किमी है और इसे सड़क से 6 घंटे के भीतर इसे पार किया जा सकता है। यूनेस्को के अनुसार ताजमहल को विश्व धरोहर स्थान माना जाता है। ताजमहल के अलावा, आगरा किले के साथ-साथ फतेहपुर सीकरी में देखने की जगहों में शामिल हैं। दर्शनीय स्थलों की यात्रा के अलावा, वहां से एक बड़ा बाजार है जहां से आप स्थानीय कलाकृतियों और पारंपरिक कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं उन पर अपना हाथ आजमा सकते हैं।
आगरा में बजट की एक विस्तृत श्रृंखला में कई होटल उपलब्ध हैं। रैडिसन ब्लू होटल आगरा को इस जगह के बेहतरीन होटलों में से एक माना जाता है। कॉर्पोरेट छुट्टियों के लिए, यह सही जगह है क्योंकि आप सुबह अपना व्यवसायिक कारम कर सकते हैं और पूरे दिन बाहर घूम सकते हैं अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। यह दिल्ली के नजदीक है और आने में कुछ घंटों लगते हैं। यहां शेरेटन, ट्राइडेंट और अन्य आलीशान होटलों में पेशेवर पैकेज उपलब्ध हैं ताकि यह आपके कॉर्पोरेट अवकाश के लिए एक शानदार आर्थिक सौदा कर सकें।

आगरा में कहां ठहरे

ताज आगरा
पता: ताज ईस्ट गेट रोड आगरा,
उत्तर प्रदेश - 282 001.
संपर्क विवरण: + 91-7417300033, + 91-9897795894।


ट्राइडेंट, आगरा
पता: फतेहाबाद रोड, आगरा -282 001,
दूरभाषः +91 562 223 5000
फैक्सः +91 562 233 1812


शेरेटन आगरा
पता: सी-1, सी-2, ताज नागरी चरण 1
फतेहाबाद रोड आगरा, उत्तर प्रदेश 282004
फोन: (91) (562) 233 3333
फैक्स: (9 1) (562) 233 4444



राजस्थान में अजमेर


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

राजस्थान राजाओं महराजाओं और शाही परंपरा की नगरी है। राजस्थान का अजमेर यह किसी भी तरह की कॉरर्पोरेट छुट्टियों या सप्ताहांत के लिए एक और लोकप्रिय स्थान है। यह तारगढ़ पहाड़ी के दिल में स्थित दरगाह शरीफ के लिए बुहत प्रसिद्ध है। अजमेर में कई पर्यटन स्थल है। इस राजस्थानी शहर में ख़्वाजा ख़्वाजा चिश्ती की दरगाह और पुष्कर प्रमुख तीर्थस्थल हैं। अजमेर के क़रीब दरगाह शरीफ़ है। कहा जाता है कि यह वही स्थान है जहाँ सुफी संत हजरत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने आख़िरी बार विश्राम किया था।  लोग मुख्य रूप से धार्मिक उद्देश्यों के लिए इस जगह पर जाते हैं लेकिन इस जगह की सुंदरता बहुत आकर्षक है। यहां अना सागर झील देखना एक सुखद दृश्य है। यह जगह आम तौर पर पिकनिक के लिए आदर्श है, हालांकि आप यहां कई स्थानीय लोगों के साथ एक सुखद वीकेंड  का आनंद ले सकते हैं। इस शहर में बहुत सारे दर्शनीय स्थलों की यात्रा और खरीदारी करने के लिए बहुत कुछ है ताकि आपके हाथ पूरे भर जाएं। यदि कॉरर्पोरेट अवकाश की योजना बना रहे हैं जिसमें परिवार को आमंत्रित किया जाता है, तो यह आदर्श विकल्प है।

इसके साथ ही यहां पर मीरान साहब की दरगाह, बाबा बादामशाह की दरगाह, सिद्धकूठ चैत्यालय, दादाबाड़ी, साईंबाबा का मंदिर आदि यहां के पर्यटन धाम है | अजमेर के अलावा ढाई दिन का झोपड़ा, तारागढ़, बारहदरी, अजयपाल की घाटी है, हैप्पी वैली, पृथ्वीराज स्मारक, सोनी जी की नसियां, फॉयसागर आदि पर्यटन स्थल है | ऐसे ही यहां पहाड़ी पर्यटन का भी आनंद लिया जा सकता है | अजमेर के आसपास भी कोई सुरम्य स्थल है- पुष्कर, वैधनाथ, गौरीकुण्ड, नीलकुण्ड महादेव, बघेरा के जैन मंदिर, पीताम्बर की गाल, छोटा उदयपुर, बीर, खोड़ा गणेश आदि है जिनका आनंद आप अपने परिवार के साथ ले सकते हैं |

अजमेर में कहाँ ठहरें

पैरादीज़ो रिज़ॉर्ट
पता: आरटीओ कार्यालय के विपरित, जयपुर रोड, घोघरा
जयपुर रोड, अजमेर 305001 (राज्स्थान) भारत
दूरभाष- + 91-145-2787041,42
मोबाइल न.- + 91-8003699443, + 91-9610002111
ईमेल- reservations@paradizzo.in


अनंत स्पा और रिसॉर्ट्स
पता: अजमेर पुष्कर रोड, पुष्कर,
गांव - लीला सेवरी,
मोबाइल: + 91 80030 93911, + 91 80030 94448
फोन: +91 145-3054000
आरक्षण: + 91 145-3054051
ईमेल: reservation@anantahotels.com



दिल्ली


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

भारत की राजधानी दिल्ली को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यहां वो सब कुछ है जो आपको चाहिए।  यह जीवंत, इतिहास और भारतीय राजनीति से भरा शहर है। कोरपोरेट छुट्टियों के लिए इससे अच्छा शहर और कौन सा हो सकता है। यह अन्य सभी स्थानों के निकट हैय़  उदाहरण के लिए, आप यहां व्यवसाय कर सकते हैं और पास के पहाड़ी  और ऐतिहासिक स्थलों जैसे या आगरा, मसूरी,मनाली, इत्यादि जगहों पर जान सकते हैं।यहां तक कि दिल्ली में ही आपकी यात्रा के लिए कई मशहूर जगह हैं।  जिनमें लाल किला, कुतुब मीनार, और कमल मंदिर आदि प्रमुख है। दिल्ली परंपराओं और आधुनिकता का सटीक मिश्रण है। दिल्ली की यात्रा पर कोई भी व्यक्ति पर्यटन की विस्तृत शृंखला को निहार सकता है- ऐतिहासिक स्मारकों से आधुनिक वास्तुकला के आश्चर्यों तक, पारंपरिक बाजारों से मेगा मॉल्स तक और बगीचों से लेकर अध्यात्मिक केंद्रों तक। दिल्ली की यात्रा पर आए हैं तो इन प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन आकर्षणों को देखे बिना न जाएं- कुतुब मीनार, हुंमायूं का मकबरा, लाल किला और पुराना किला। ब्रिटिश काल में बने राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट अपने आप में खास है। लोटस टेम्पल और दिल्ली हाट जैसे आधुनिक पर्यटन केंद्र भी दिल्ली में है। इसके अलावा दिल्ली में कई स्मारक और संग्रहालय हैं, जैसे- राष्ट्रीय संग्रहालय, राजघाट, शांति वन, जंतर मंतर आदि जगहों पर भी आप जा सकते हैं साथ ही खाने पिने के लिहाज से भी दिल्ली में बहुत कुछ है। जो आपके दिल के साथ-साथ आपके पेट को भी खुश कर देगा।

दिल्ली में कहाँ ठहरें

ली मेरिडियन
पता: विंडसर प्लेस, नई दिल्लीः 110001
फोन: + 91 1123710101


ताज दिल्ली
पता: नंबर एक मानसिंह रोड
नई दिल्ली – 110011, भारत
दूरभाष: +91 11 66566162/23026162



राजस्थान में सरिस्का


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

कॉरर्पोरेट अवकाश के समय यदि आप किसी प्राकृति जगह जाना चाहते हैं जो आपको कृति के करीब ले जाए तो आपको राजस्थान के सरिस्का में अवश्य जाना चाहिए। यहां एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसमें वन्यजीव भंडार शामिल हैं। सशक्त जंगल में घूमने वाले शाही जानवरों को देखने का अनुभव निश्चित रूप से उन लोगों के लिए रोमांचकारी होगा जो स्वंय को प्रकृति से जोड़ना चाहते हैं। सरिस्का टाइगर रिजर्व राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। रणथंभौर वन रिजर्व के विपरीत, इस क्षेत्र में अधिक आराम से पहुंचा जा सकता है। साथ ही सरिस्का में बहुत सारे किले,मंदिर,और झीलें भी है। 17वीं सदी में जयसिंह द्धितीय द्वारा बनवाये हुये कनकावड़ी किले का बहुत ऐतिहासिक महत्व है। इस क्षेत्र में स्थित अन्य स्मारकों में भानगढ़ का किला,प्रतापगढ़ का किला और अजबगढ़ का किला शामिल हैं। यहाँ स्थित मंदिरों में से कुछ मंदिर जैसे पांडुपोल का हनुमान मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर और भर्तहरि मंदिर ऐसे मंदिर हैं जो देश भर से भक्तों को यहां आकर्षित करते हैं। रमणीय पिकनिक स्पॉट के रूप में दो सुंदर जल निकाय -सिलीसेड झील और जय समंद झीलें यहां हैं। सरिस्का पैलेस जो कभी महाराजा जय सिंह का शिकारगाह था, इस गंतव्य स्थल का एक और लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है।


सरिस्का में कहाँ ठहरें

सरिस्का टाइगर हैवन
दूरभाषः  (+91) 9828225163
ई-मेल: hemantsinghrathore@gmail.com
स्वागत कक्ष: (+91) 9251016312
प्रबंधक: (+91) 7023101119
ई-मेल: info@sariskatigerheaven.com


सिलिसर झील तिरहा,
पता: राज्य राजमार्ग 13, अलवर, राजस्थान 301001
9310034583
फोन: 0120-4355020 (हंटिंग लाइन)
ईमेल: infochayanhotels@gmail.com



राजस्थान में मंडवा


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

कोरपोरेट छुट्टियों के लिए राजस्थान का मांडवा एक और अच्छी जगह है जो ऐतिहासिक महत्व के कारण एक महान जगह माना जाती है। मंडवा के पुराने निर्जन महल में मूर्तियों और भव्य वास्तुकला की झलक देखी जा सकती है। इसे राजस्थान की खुली कला गैलरी के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह स्थान कई हवेली के साथ बिखरा हुआ है जो सभी उत्कृष्ट पर्यटक स्थलों को बनाते हैं। यहां रहने के लिए एक अच्छी जगह मंडवा हवेली होगी। कॉरर्पोरेट अवकाश के लिए इससे अच्छी बात और क्या होगी कि आप एक ऐतिहासिक और खूबसूरत हवेली में ठहरें। अपने व्यवसायिक दोस्तों और परिवारों के साथ यह एक आदर्श स्थल है। यहां आप खाली समय में शेखावाटी जिसे एक 'ओपन आर्ट गैलरी' की तरह जाना जाता है, यहाँ स्थित हवेलियों और भित्तिचित्रों के लिए मुख्यतः जाना जाता है वहां घूम सकके हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से मांडवा शेखावाटी क्षेत्र का ही भाग है और यह राजस्थान में अपनी खूबसूरत हवेलियों और जीवंत भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्द है। मांडवा को शेखावाटी जनपद में ठाकुर नवल सिंह द्वारा सन् 1755 में बसाया गया था। गुजरात और दिल्ली के मध्य रास्ते में पड़ने वाले इस शहर से पुराने समय में मध्य-पूर्व एशिया और चीन के व्यापारी इसी मार्ग से आते जाते थे जिसकी वजह से यह व्यापार का मुख्य केंद्र बन गया था। इसके साथ ही आप लक्ष्मी नारायण हवेली, मोहनलाल सारा हवेली, गोएंका डबल हवेली, बिनसिंधुर नेवतिया हवेली, आदि हवेलियों का भी दीदार कर सकते हैं। इनमें से कुछ अब हेरिटेज होटल में बदल गए हैं, जहाँ शाही तरीके से ठहरने की व्यवस्था है।

मंडवा में कहाँ ठहरें

मंडेत हवेली
पता: संसार चंद्र रोड, जयपुर - 302001 राजस्थान
दूरभाषः (0141) 2371194/2374112/2374130/5106081
फैक्सः (0141) 2372084/5106082


पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

यदि आप शांति और ठंडी जगहों को पसंद करते है और प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं तो पश्चिम बंगला का दार्जिलिंग आपके लिए एकदम सही जगह है। यह बागदोगदा शहर के पास आराम से घिरा हुआ है, जिसमें एक हवाई अड्डा भी है। आपको बस शहर तक पहुंचने के लिए लगभग 2 घंटे की यात्रा करने की जरूरत है। गतिविधियों के साथ यहां बहुत सारी जगहें हैं। कॉर्पोरेट अवकाश पर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कर्मचारियों के पास अच्छा समय हो जहां आप  दार्जिलिंग मे  खरीदारी, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, ट्रेकिंग, लंबी पैदल यात्रा, विरासत पर्यटन आदि जैसी गतिविधियां का आनंद ले सकते हैं। इसलिए आपको यहां सब कुछ मिलेगा। विभिन्न बजट आवासों के अनुकूल होने के लिए यहां बहुत सारे अच्छे रिसॉर्ट्स और होटल भी हैं। वे यह सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम तकनीक से लैस हैं कि यदि आप चाहें तो छुट्टियों के दौरान आप कुछ सम्मेलनों का संचालन कर सकते हैं। वहीं दार्जिलिंग जाते समय रास्ते में पड़ने वाले जंगल, रंगीत नदियों का संगम देखने योग्य है। टाइगर हिल पर रुककर समय व्यतीत करने में अपना ही एक अलग मज़ा है। यहाँ पर चाय बगान, नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जैसी आर्कषण जगह है जो मन को मोह लेती हैं। आप यहां टाइगर हिल, घूम रॉक, संदकफू, लेबांग रेसकोर्स, बतासिया लूप, विक्टोरियम जलप्रपात, रॉक गार्डन, सेंथल झील, सिंगला, तादाख, मजितार, घूम मठ, जापानी मंदिर, लायड वनस्पति उधान, नेचुरल हिस्ट्री संग्राहलय, हिमालय पर्वतारोहण, गोरखा दुख निवारक संघ, हिमालय हिन्दी भवन, रोपवे, श्रवरि, गर्ग वर्ल्ड एम्यूज़मेंट पार्क, सुखिया पोखरी, शाक्या मठ, चाय बागान आदि का भी आनंद ले सकते हैं।

दार्जिलिंग में कहाँ ठहरें

मायफेर दार्जिलिंग
पता: द मॉल, गवर्नर हाउस के विपरित
दार्जिलिंग – 734101.
दूरभाषः +91 354-2256376
फैक्स: +91 354-2252674
ईमेल: darjeeling@mayfairhotels.com
आरक्षण: reservations@mayfairhotels.com


द एल्गिन, दार्जिलिंग
पता: 18 एचडी लामा रोड,
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल, भारत
पिन कोड: 734101
+ 91-354-2257226
+ 91-354-2257227


आर जे रिसॉर्ट्स लिमिटेड
पता: द "मॉल", गवर्नर हाउस के विपरित
दार्जिलिंग – 734101, भारत
दूरभाष: + 91- 354-2258411/2259411/2254411
फैक्स: + 91- 354-2258111
ई-मेल: rjresort@gmail.com / rjresorts@hotmail.com



उत्तरांचल में नैनीताल


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

नैनीताल उत्तरांचल यानि उत्तराखंड का एक बहुत सुंदर व प्यारा शहर है। कॉरर्पोरेट अवकाश के लिए यह एक आदर्श पहाड़ी स्टेशन है। यह शहर न केवल विचित्र और प्राचीन है बल्कि आनंद लेने के लिए आपको कुछ बेहतरीन गतिविधियों और खेल भी प्रदान करता है। आप यहां शानदार होटलों में कॉरर्पोरेट अवकाश के लिए ठहर सकते हैं। यहां आप खाली समय में यहं की प्रसिद्ध झीलो में नौकायान की सवारी कर सकते हैं। आपके रोमांत के लिए बी यहां कई एजवेंचर्स गतिविधियों का आय़ोजन किया जाता है। जहां आप कि ट्रेकिंग या हाइकिंग के लिए भी जा सकते हैं। क्षेत्र के आस-पास कुछ धार्मिक स्थान भी हैं। यहां आप नैनी पीक, नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है वहां जा सकते हैं, पर्यटक यहां से पूरे क्षेत्र का प्रभावशाली दृश्य देख सकते हैं। इसे ‘चाइना पीक’ भी कहते हैं, यह समुद्र तल से 2611 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यात्री मल्ली ताल और स्नो-व्यू से यहां तक पहुंचने के लिए घोड़े या पोनी को सवारी के लिए किराए पर ले सकते हैं। यह नैनीताल शहर से 6 किमी की दूरी पर स्थित है।  यहां, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के लिए कॉरर्पोरेट टूर भी व्यवस्थित किए जाते हैं क्योंकि यह शहर के बहुत करीब है और इसमें कुछ घंटों लगते हैं। नैनीताल भी महानगरीय भोजन का वर्गीकरण प्रदान करता है। यहां  कालका के रेलवे स्टेशन से या यहां तक कि चंडीगढ़ या दिल्ली से सड़क के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।

नैनीताल में कहां ठहरें

दायनेस्टी रिज़ॉर्ट, खुर्पाताल
पता: नैनीताल से 10 किमी, कालादुंगी, नैनीताल रोड पर स्थित है
ईमेल: gm@dynastyresort.com
फोन: 05942-240258, 240120, 240115,
मोबाइल: 07895353938


आमरी रिसॉर्ट्स
पता: आमरी रिज़ॉर्टमुख्य भोवाली-मुक्तिश्वर रोड
मल्ला रामगढ़, नैनीताल
आरक्षण दूरभाषः +91 8010777999
सहायता संपर्क +91 9560897672



उड़ीसा में पुरी


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

उड़ीसा का पुरी शहर वैसे तो भगवान जगन्नाथ पुरी के नाम से जाना जाता है। यह एक धार्मिक शहर है लेकिन यह पवित्र शहर देश में कॉर्पोरेट छुट्टियों के लिए सबसे लोकप्रिय केंद्र भी है। साधारण कारण यह है कि पुरी भी एक शानदार समुद्र तट गंतव्य है और आपको धार्मिक भावनाओं का स्पर्श भी प्रदान करता है और आनंद भी देता है।  पूरे देश से कॉर्पोरेट छुट्टियां यहां आयोजित की जाती हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करना सबसे अच्छा है कि आप पहले से ही बुकिंग कर लेंय़  यहां रिसॉर्ट्स लगभग पूरे साल भरे रहते हैं। हालांकि सर्दियों का भीड़ भाड़ वाला पीक सीजन होता है। लेकिन गर्मियों के महीनों के दौरान, अधिकांश रिसॉर्ट्स और होटल आकर्षक पैकेज और छूट प्रदान करते हैं। पुरी का जगन्नाथ मंदिर देखने देश-विदेश से हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। पुरी में सिर्फ यह एक मंदिर ही नहीं है, बल्कि कई और मंदिर भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। जगन्नाथ मंदिर इस जगह के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। पुरी में हर साल निकलने वाली जगन्नाथ यात्रा को लेकर देश-दुनिया के लोगों में रोमांच रहता है। इसका हिस्सा बनने लाखों की संख्या में पुरी पहुंचते हैं। पुरी में यहां का बीच काफी खूबसूरत हैं यहां का एक चिलका वन्यजीव अभयारण्य भी है। इसे चिलका झील के नाम से भी जाना जाता है पुरी का गुंडिचा मंदिर भी काफी खूबसूरत है। गुंडिचा घर के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान जगन्नाथ मन्दिर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है।  यह शहर सड़क और वायु मार्ग दोनों द्वारा पहुंचने योग्य है। इसमें एक रेलवे स्टेशन भी है और यह सभी प्रमुख भारतीय शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

पुरी में कहाँ ठहरें

मायफेर हेरीटेज, पुरी
पता: चक्रतिर्थ रोड
पुरी – 752002.
दूरभाषः +91 6752 660660
फैक्स: + 91 6752 224242
ईमेल: heritage@mayfairhotels.com
आरक्षण: reservations@mayfairhotels.com


स्ट्रलिंग रिसॉर्ट्स
पता: 255/2 और 255/3, सिपासरुबाली गांव,
बालीपांडा, पुरी - 752002, उड़ीसा
दूरभाष: + 91 6752 254093/254094, 0937036918



गोवा


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

कॉर्पोरेट छुट्टियों के लिए रेत और समुद्री तटों की खूबसरती से अच्छा और क्या हो सकता है। समुद्री तटों से भरा हुआ गोवा कॉर्पोरेट छुट्टी के लिए एकदम सही गंत्वय है। यह देश के कुछ बेहतरीन रिसॉर्ट्स का भी घर है। यहां पर आप ज़ुरी सैंड्स (जिसमें एक कैसीनो भी है) और आईटीसी कॉरर्पोरेट पैकेज के लिए आकर्षक दरों की पेशकश करते हें उनका आनंद ले सकते हैं। आप यहां अपने व्यवसायिक कार्यों से आराम पाकर पानी की एडवेंचर्स गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यहां देखने के लिए समुद्री तटों के अलावा कुछ बेहतरीन औपनिवेशिक स्थल औऱ चर्च भी है।  आप यहां पर पणजी, वास्को दा गामा, मारगांव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोवा, छापोरा, वेगाटोर, बेनॉलिम, दूधसागर झरनों के साथ सांस्कृतिक स्थल, संग्रहालय, पुरा महत्व का संग्रह आदि है। इसके अलावा गोवा का अगुडा किला भी प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। कैथेड्रल ऑफ सेंट काजेतान, दत्त मंदिर, चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस, मंगेश श्री महालसा आदि देख सकते हैं। गोवा के ऐतिहासिक चर्च व खूबसूरत मंदिर भी पर्यटकों को गोवा में छुट्टियां बिताने को आमंत्रित करते हैं।  गोवा के ऐतिहासिक चर्चों में सेंट फ्रांसिस, ऑफ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी, सालीगांव, रकोल आदि चर्च है। गोवा मुंबई से सड़क द्वारा पहुंचा जा सकता है या आप वायु मार्ग द्वारा भी पणजी शहर तक पहुंच सकते हैं। यहां रेलवे स्टेशन भी उपलब्ध है।

गोवा में कहाँ ठहरें

फॉर्च्यून सेलेक्ट रेजिना
पता: अगुआदा किला रोड, कैंडोलिम  बर्डेज़,
गोवा - 403515
दूरभाष: + 91 832 3982777/+91 832 3988444
मोबाइल: +91 88888 48038
आपातकालीन वायरलेस संपर्क सूत्र: +91 0832 6456361
फैक्स: 0832-3982737


ताज एक्सोटिका
पता: बेनौलीम, गोवा - 403 716
दूरभाष: (91-0832) 6683333
फैक्स: (91-0832) 2771515
ईमेल: exotica.goa@tajhotels.com



केरल में कोवलम


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

केरल प्रकृति का एक नायाब तोहफा है। यहां प्रकृति से जुड़े कई पर्यटन स्थल है जो आपके कॉर्पोरेट अवकाशों को यादगार बना देगें। इस केरल गेटअवे के सुस्त समुद्र तटों और बैकवाटर किसी भी कॉर्पोरेट छुट्टी के लिए आदर्श स्थान हैं। यहां समय बिताने का आदर्श तरीका छोटे और विचित्र नौकाओं में बैकवाटर की खोज करना है।  आप अपनी छुट्टियों का सर्वोत्तम लाभ उठाने के लिए एक आयुर्वेदिक या स्पा रिज़ॉर्ट में भी रह सकते हैं। इस तरह से आपका एक पूरा समूह आत्मिक शांति और आराम के प्राप्त कर सकता है। कोवलम में अद्भुत जल गतिविधियों के साथ-साथ देश के कुछ बेहतरीन समुद्र तट भी हैं। यह सभी तरफ हरे-भरे हरियाली से भी घिरे हुए है। लाइटहाउस बीच कोवलम का आकर्षण और मुख्य समुद्री तट है जिसकी विशेषता यहां खड़ा 35 मीटर लंबा लाइटहाउस है। लाइटहाउस की वजह से ही इस तट का नाम लाइटहाउस बीच पड़ा।   आप अपनी कॉर्पोरेट छुट्टियों के लिए आकर्षक दरों पर यहां कुछ बेहतरीन आवास भी पा सकते हैं। फिर भी बुकिंग साल भर यहां चलती है इसलिए सुनिश्चित करें कि आप पहले से ही अपना काम करें।


कोवलम में कहाँ ठहरें

पप्पुकुट्टी बीच रिज़ॉर्ट
पता: हवा बीच, कोवलम, तिरुवनंतपुरम
फोन नंबर- 9446581237/9447791237
ईमेल-  reservation@pappukuttybeachresort.com
md@pappukuttybeachresort.com


द लीला कोवलम
पता: त्रिवेंद्रम 695527
दूरभाषः + 91 (471) 305 1234
फैक्सः + 91 (471) 248 1522


नारियल बे बीच रिज़ॉर्ट
पता: मुलूर पीओ, विझिनजम
त्रिवेंद्रम -695 521, केरल, भारत।
केंद्रीय आरक्षण दूरभाष: +91 471 234 3524
रिज़ॉर्ट टेलीफोन: +91 471 248 0566/0668/4566
फैक्स: +91 4712343349



तमिलनाडु में कोडैकनाल


भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉरर्पोरेट अवकाश स्थल

कोडैकनाल  वास्तव में कोडाई और कानल के दो शब्दों का समूह है, जिसका अर्थ वनों का उपहार है। यह शहर तमिलनाडु में स्थित है और लगभग पूरे साल यहां सुखद माहौल है। भारत के तमिलनाडु राज्य के डिंडागुल जिले में पश्चिमी घाट पलानी पहाडियो में स्थित कोडैकनाल दक्षिण भारत का एक बहुत ही खुबसूरत पहाडी पर्यटन स्थल है। कोकर्स वॉक, कोडैकनाल  झील, ब्रायंट पार्क इत्यादि जैसे प्रकृति स्थलों के साथ देखने के लिए यहां विचित्र झीलें हैं। यहां हर किसी के लिए कुछ ना कुछ है। कॉरर्पोरेट अवकाश पर, आप दिन को यहां नौकायन या ट्रेक पर चलने में व्यतीत कर सकते हैं। यहां गुफाओं के साथ संग्रहालयों का भी पता लगाया जा सकता है, जो शहर के लिए अद्वितीय हैं। यहां चाय बागान और कॉफी एस्टेट भी हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए। कार्बनिक भोजन और पनीर क्षेत्र की विशिष्टताओं हैं और इन्हें आजमाया जाना चाहिए। कोडैनाल लेक कोडैनाल का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यह सुंदर और सितारानुमा झील 24 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैली हुई यह खुबसूरत चोटी कोडैकनाल से 20 किलोमीटर दूर है। आमतौर पर यह चोटी कुहरे से ढकी रहती है। जिस दिन मौसम साफ होता है। यहा से नीचे का दृश्य बहुत खुबसूरत दिखाई देता है। यह कोडै पहाड की सबसे ऊची चोटी कहलाती है।  यह एक आदर्श और पूर्ण कॉर्पोरेट गंतव्य हैं जहां आपको अवश्य जाना चाहिए। 

कोडैकनाल में कहां ठहरें

हिल कंट्री कोडई
पता: अटूवम्पटी, कोडैकनाल - 624 101.
दूरभाषः +91 4542 240953, + 91 4542 240954, +91 4542 240958, 09551282828
फैक्स: +91 4542 240947
ई-मेल: kodai@hillcountry.in


स्टर्लिंग कोडैकनाल
पता: 44, जिमखाना रोड, लेक व्यू,
कोडैकनाल - 624101
फोन: +91 4542 242381/245086/242380
फैक्स: +91 4542 241065
ईमेल: info.resorts@sterlingholidays.com


कोडाई रिज़ॉर्ट होटल
पता: कोकर वॉक, कोडैकनाल ,
तमिलनाडु - 624101, भारत.
दूरभाष: + 91-4542-240632, 240633, 241301, 242107
मोबाइल: + 91-9443389233
फैक्स: + 91-4542-242108
ईमेल: manager@kodairesorthotel.com
5189

Related Links

Major Cities You Must Know

Are you a Business Owner?

Add the products or services you offer

Promote your business on your local city site and get instant enquiries

+ LIST YOUR BUSINESS FOR FREE